वाराणसी,30 जुलाई। सावन माह के दूसरे सोमवार को काशी पुराधिपति बाबा विश्वनाथ के दरबार में 3 लाख 9 हजार 716 शिवभक्तों ने हाजिरी लगाई। मंगला आरती से लेकर शयन आरती तक दर्शन पूजन का सिलसिला अनवरत चलता रहा। दरबार में शयन आरती तक श्रद्धालु बाबा के गौरी शंकर स्वरूप की झांकी देखने के लिए डटे रहे। श्रद्धालुओं को सुगमतापूर्वक दर्शन कराने के लिए मंदिर व जिला प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए थे। […]Read More
नई दिल्ली, 30 जुलाई । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को केरल के वायनाड में हुई भूस्खलन की घटना पर दुःख जताया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल ‘एक्स’ पर लिखा, “केरल के वायनाड में हुए भीषण भूस्खलन में लोगों की मौत से दुःखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और बचाव […]Read More
नई दिल्ली, 30 जुलाई। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव की स्थिति नजर आ रही है। आज के कारोबार की सपाट स्तर पर मिली-जुली शुरुआत हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारी का सपोर्ट मिलने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी भी आई। लेकिन पहले आधे घंटे के कारोबार के बाद ही बिकवाली का दबाव बनने के कारण शेयर बाजार की चाल में गिरावट आ गई। पहले एक घंटे का […]Read More
बिजनौर, 30 जुलाई जजी परिसर में गेट नंबर दो के सामने एक महिला से बदमाशाें द्वारा चेन स्नैचिंग की घटना होने पर पुलिस अधीक्षक आशुतोष झा ने गंभीरता से लिया है। उन्हाेंने जजी परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर निलंबित करते हुए जल्द लूट की घटना का खुलासा किए जाने के निर्देश दिए हैं। मालूम हो कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी की पत्नी सुमन सिंह सोमवार की सवेरे टहलने के […]Read More
कानपुर, 30 जुलाई। तीन साल से अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच न मिलने से ग्रीनपार्क स्टेडियम घरेलू मैचों तक ही सीमित रह गया था। इसका असर यह हुआ कि स्टेडियम की देखरेख में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की तरफ से कमी आ गई। यही नहीं सी बालकनी समेत अन्य दर्शक दीर्घाओं की स्थिति जीर्णोद्धार की हो गई। अब भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाला टेस्ट मैच मिलने से एक बार फिर ग्रीनपार्क के दिन बहुरते […]Read More