कोलकाता, 30 जुलाई । झारखंड के चक्रधरपुर डिवीजन में हावड़ा-मुंबई मेल के पटरी से उतरने से एक बड़ी दुर्घटना हो गई। इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई और बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार की आलोचना की है। मंगलवार सुबह-सुबह ममता बनर्जी ने अपने ट्वीट में कहा कि मेरे दिल से शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं […]Read More
हरिद्वार, 29 जुलाई । कांवड मेले के दौरान स्थाई चिकित्सालयों के साथ-साथ अस्थाई चिकित्सा शिविरों के माध्यम से शिव भक्त कावड़ियों एवं यात्रियों की प्रतिदिन चिकित्सा की जा रही है। इसी बीच मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ मनीष दत्त ने सेक्टर प्रभारी डॉ नरेश चौधरी के साथ नगरीय क्षेत्र हरिद्वार के अस्थाई चिकित्सा शिविरों शंकराचार्य चौक, बैरागी कैंप, चंडी चौक, चंडीघाट, पंतदीप, चमगादड़ टापू, रोड़ी बेलवाला, मनसा देवी मध्य मार्ग, हरकी पैड़ी का निरीक्षण किया तथा वहां […]Read More
जींद, 29 जुलाई अतिथि अध्यापकों ने विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा से मुलाकात की और मांगों को लेकर सोमवार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अतिथि अध्यापकों ने सरकार को अपना वादा याद दिलाते हुए नियमित किए जाने की मांग की। प्रदीप श्योकंद, सुरेंद्र श्योकंद ने कहा कि आज से 10 वर्ष पहले 2014 में हरियाणा भाजपा व केंद्र भाजपा ने वादा किया था की हरियाणा में भाजपा की सरकार बनते ही गेस्ट टीचर को […]Read More
नई दिल्ली, 29 जुलाई । राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को कोचिंग सेंटरों के व्यावसायीकरण पर चिंता जताई और दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में डूबकर सिविल सेवा के तीन उम्मीदवारों की मौत के मामले पर संसद के उच्च सदन में अल्पकालिक चर्चा की अनुमति दी। सभापति धनखड़ ने कहा कि कोचिंग अब वाणिज्य बन गई हैं। मुझे लगता है कि देश के युवा जनसांख्यिकीय लाभांश […]Read More
नई दिल्ली, 29 जुलाई । भारत अगले साल टी-20 प्रारूप में पुरुषों के एशिया कप की मेजबानी करेगा, जबकि यह टूर्नामेंट 2027 में बांग्लादेश में 50 ओवर के प्रारूप में खेला जाएगा। एशियाई क्रिकेट परिषद द्वारा जारी प्रायोजन अधिकार दस्तावेज़ के लिए रुचि की अभिव्यक्ति के लिए आमंत्रण के अनुसार, कुल 13 मैच टूर्नामेंट में होंगे जिसमें छह टीमें – भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफ़गानिस्तान भाग लेंगी और छठी टीम क्वालीफाइंग इवेंट के ज़रिए चुनी […]Read More