आगरा, 30 जुलाई जनपद में कमला नगर थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीमों ने व्यापारी से लूट के बाद फरार मुख्य सरगना को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने गिरोह के तीन अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस उपायुक्त नगर सूरज राय ने मंगलवार को यह बताया कि […]Read More
वाराणसी, 30 जुलाई । आगामी 11 अगस्त को मारवाड़ी-वैश्य समाज ने सुख, शांति व समृद्धि की कामना कर श्री काशी विश्वनाथ का सामूहिक जलाभिषेक करने का निर्णय लिया है। सामूहिक जलाभिषेक को लेकर प्रदेश सरकार में मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने समाज के पदाधिकारियों संग बैठक की। बैठक में काशी विश्वनाथ वैश्य जलाभिषेक समिति का गठन भी किया गया। राज्यमंत्री के अनुसार बैठक में निर्णय हुआ कि हर वर्ष सावन माह के चौथे रविवार को मारवाड़ी-वैश्य […]Read More
लखनऊ, 30 जुलाई । उप्र विधानसभा मानसून सत्र का मंगलवार को दूसरा दिन है। आज प्रदेश सरकार सदन में अपना अनुपूरक बजट पेश करेंगी। योगी सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना सरकार का अनुपूरक बजट पटल पर रखेंगे। सदन में पेश होने से पहले मुख्यमंत्री बजट की रूपरेखा देखेंगे। बजट की अलग-अलग मदों को मिलाकर 30 हज़ार करोड़ का पेश किए जाने की उम्मीद है। अनुपूरक बजट को पर्यटन स्थलों के विकास, महाकुंभ, परिवहन, शिक्षा […]Read More
जम्मू, 30 जुलाई । अमरनाथ गुफा तीर्थयात्रा के लिए 1,477 तीर्थयात्रियों का अब तक का सबसे छोटा जत्था जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास बेस कैंप से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। अमरनाथ गुफा मंदिर में भगवान शिव के दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 4.65 लाख को पार कर गई है, जो पिछले साल प्राकृतिक रूप से बने बर्फ के शिवलिंग के दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की कुल संख्या से अधिक है। पिछले […]Read More
भोपाल, 30 जुलाई । राजधानी भोपाल के बैरसिया के ललरिया गांव में सोमवार की शाम पंचायत के तालाब में डूबने से तीन बालकों की मौत हो गई। तीनों के शव तालाब से निकाल लिए गए हैं। तीनों की उम्र 14 से 15 वर्ष है। एक बालक का शव रात में ही तालाब से निकाल लिया गया था। जबकि दो के शव मंगलवार सुबह निकाले गए। बैरसिया थाना प्रभारी नरेंद्र कुलस्ते ने जानकारी देते हुए बताया […]Read More