मुख्यमंत्री ने किया नेहरू स्टेडियम का निरीक्षण

मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने सोमवार की सुबह गुवाहाटी शहर के नेहरू स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेडियम में निर्मानाधीन 50 हजार सीटों वाली गैलरी परियोजना के काम का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री सरमा ने उम्मीद जताई कि स्टेडियम की इस परियोजना से न केवल खिलाड़ियों को फायदा होगा, बल्कि खेलों को बढ़ावा देने में भी काफी हद तक योगदान मिलेगा। खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए दर्शकों की मौजूदगी भी उतनी ही जरूरी है, जितनी खिलाड़ियों की। जिस कारण दर्शकों की सुविधा के लिए स्टेडियम की गैलरी पर फोकस किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जोरहाट में भी खेल स्टेडियम के पुनर्निर्माण का काम शुरू हो गया है। सरकार की योजना प्रदेश के खेल क्षेत्र को एक कदम आगे ले जाने की है।
