ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जड़ी बूटी दिवस के रूप में आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन मनाया

महिला पतंजलि योग समिति, भारत जागो अभियान, श्री महाकाल सेवा ट्रस्ट, मुरादाबाद स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन, आनंदम आरोग्यम के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को पतंजलि के आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिन के अवसर पर सोनकपुर स्टेडियम मुरादाबाद में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर लोगों को हरसिंगार, तुलसी, नीम, कांची, पीपल, बरगद, सागौन, शीशम, बेल, अमरूद, आम, जामुन आदि के 2000 से अधिक औषधीय पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया।

आर्य समाज जिला प्रधान डा. हरीराज सिंह ने वैदिक हवन कराते हुए बताया कि यज्ञ दुनिया का सर्वश्रेष्ठ कार्य है। इसके अनुष्ठान से धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है। महिला पतंजलि राज्य कार्यकारिणी सदस्य अंजू अरोड़ा ने सामूहिक संगीतबद्ध सूर्य नमस्कार कराया, उन्होंने भुजंगासन, वृक्षासन, सिंहासन, सर्वांगासन, हलासन का अभ्यास कराते हुए इससे होने वाले लाभ के बारे में भी बताया। कार्यक्रम का कुशल संचालन मानवेंद्र ने किया।

इस मौके पर पार्षद कविता गुप्ता नीरज, पूनम चौहान, अंकुर वर्मा, डा. प्रियंकर, अशय वर्मा, मयंक राजकुमार, मुकेश, किरन, रिषिराम, नितिन शर्मा, सारिका गर्ग, विनीत कुमार, राशि कट्टा, हेमा अरोड़ा, सबा, वर्षा खन्ना, अमिता, सीमा, मोनिका, कमल, अंशु, कविता, सरला देवी, मीनू, नीतू आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *