ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

यूपी: IPL की तर्ज पर होगी खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की ब्रांडिंग

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की मेजबानी में आगामी 25 मई से तीन जून तक चलने वाले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की ब्रांडिंग आईपीएल की तर्ज पर भव्य ढंग से होगी। लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर, वाराणसी एवं गोरखपुर में एयरपोर्ट, बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन सहित प्रदेश के हर जनपद में स्कूल, कॉलेजों, यूनिवर्सिटी एवं मुख्य पार्कों में भी गेम्स की ब्रांडिंग कराई जाएगी।

अपर मुख्य सचिव खेल एवं युवा कल्याण नवनीत सहगल ने शुक्रवार को बीबीडी बैडमिंटन अकादमी में बने कंट्रोल रूम में बैठक कर खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की ब्रांडिंग के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लखनऊ में लूलू, फीनिक्स मॉल सहित सभी चारों जिलों के प्रमुख मॉल में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की ब्रांडिंग की जाए। प्रदेश की सभी यूनिवर्सिटी के प्रवेश द्वार पर खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स से संबंधित होर्डिंग लगाई जाए। प्रमुख समाचार-पत्रों, न्यूज चैनल्स एवं एफएम रेडिया के जरिए गेम्स का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

Nikay Chunav: झांसी और गाजियाबाद नगर निगम सीट पर भाजपा की जीत

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि इसके अलावा स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और मॉल में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का मसकट लेआउट लगाये जाएं। साथ-साथ इन स्थानों पर पॉप-अप डिस्‍प्‍ले लगाया जाए। इसके अलावा प्रदेश में प्रमुख-प्रमुख स्थल जहां पर लोगों का आवगमन अधिक होता है, वहां सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएं। जगह-जगह स्पोर्ट्स टेम्पल सेटअप भी लगाया जाए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाला खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स अब तक के खेलो इंडिया गेम्स संस्करण का सबसे भव्य आयोजन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *