ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कर्नाटक में बजरंगबली ने तोड़ी जुमलेबाजों की नली- ललन कुमार

Karnataka Election: प्रदेश में जारी विधानसभा चुनाव के मतगणना के दौरान कांग्रेस को रुझानों में मिले बहुमत के बाद देश के कई राज्यों में पति मुख्यालयों में जश्न का महल है | इसी बीच कर्नाटक में कांग्रेस को बहुमत मिलने के बाद यूपी कांग्रेस के मीडिया प्रभारी ललन सिंह ने कहा कि कर्नाटक चुनाव कांग्रेस मजबूती के साथ अपनी सरकार बनाती नजर आ रही है।

इसी क्रम में अटल टीवी ने यूपी कांग्रेस कमेटी के मीडिया संयोजक ललन कुमार से बातचीत की। कांग्रेस नेता ललन कुमार ने कहा कि इस बार कर्नाटक में जनता ने भाजपा को नकार दिया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस को इस बार अपना प्यार देने का निर्णय लिया है। भाजपा की नीतियों से परेशान जनमानस बदलाव चाह रहा है और इसकी शुरुआत कर्नाटक से हो रही है।

उन्होंने कहा कि यूपी निकाय चुनाव में भले ही भाजपा आगे हो लेकिन 2024 के विधानसभा चुनाव में निश्चित रूप से जनता कांग्रेस के साथ रहेगी। उन्होंने कहा कि देश की जनता को राहुल गांधी की विचारधारा काफी पसंद आ रही है, जोकि जुमलेबाज भाजपा के नेताओं से काफी बेहतर साबित होगी।

यूपी: IPL की तर्ज पर होगी खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की ब्रांडिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *