ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Nikay Chunav: झांसी और गाजियाबाद नगर निगम सीट पर भाजपा की जीत

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में निकाय चुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने झांसी और गाजियाबाद नगर निगम में जीत दर्ज कर ली है। झांसी मेयर प्रत्याशी बिहारी लाल आर्य को कुल 1,23,503 वोट मिले और 80 हजार से ज्यादा वोटों से कांग्रेस प्रत्‍याशी को हराया है। वहीं, गाजियाबाद नगर निगम की भाजपा मेयर उम्‍मीदवार सुनीता दयाल ने बसपा प्रत्‍याशी को लगभग 90 हजार मतों के अंतर से मात दी है।

गाजियाबाद मेयर पद के लिए नौ दौर की गणना के बाद भाजपा लगातार बड़ी बढ़त बनाए हुए है। बीजेपी की सुनीता दयाल को 1,21,709 वोट मिले हैं, जबकि बसपा कि निसारा खान (37,420) दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, सपा की पूनम यादव (26,331) तीसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा प्रदेश की भाजपा लखनऊ, अयोध्‍या और वाराणसी सहित 14 पर बीजेपी बढ़त बनाए हुए है। इसके अलावा सहारनपुर में बसपा बढ़त बनाए है।

यूपी निकाय चुनाव: ‘आप’ का खुला खाता, प्रत्याशी को 420 वोट से मिली जीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *