ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

राज ने खेली धुआंधार पारी, सीआईडी ने जीता मैच

श्रीपाल सिंह मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में सीआईडी क्लब ने पुलिस ट्रेनिंग सेंटर उन्नाव को पांच विकेट से हरा दिया। इस मैच में सीआईडी के राज उपाध्याय ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 65 रन बनाये।

पुलिस ट्रेनिंग सेंटर उन्नाव ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट गवांकर 151 रन बनाये। सबसे ज्यादा अंकुर पांडेय ने 33 रन का योगदान दिया। वहीं सलामी बल्लेबाज नेहाल ने 29 रन बनाये, जबकि मो. सैफ ने 21 रन बनाये। वहीं सीआईडी क्लब ने पांच विकेट गवांकर 153 रन बना लिये और मैच को पांच विकेट से जीत लिया। सलामी बल्लेबाज राज उपाध्याय ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 10 चौका और दो छक्का की मदद से 34 बाल पर 65 रन बनाये। वहीं शिशिर पांडेय ने 24 रन का योगदान दिया, जबकि मयंक शर्मा ने 26 बाल पर 33 रन बनाये और अंत तक क्रीज पर जमे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *