ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्लाईवुड की दुकान में लगी आग

राजधानी दिल्ली के गांधीनगर मार्केट में बुधवार तड़के भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की 21 गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी है। घटना रात करीब 3:30 बजे की है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है, लेकिन इस घटना में करोड़ों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है।

दमकल विभाग के मुताबिक, बुधवार तड़के चार बजे प्लाईवुड फैक्ट्री के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। मामले की सूचना मिलने पर 21 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है।

राहत की बात है कि अभी तक किसी तरह की जनहानि की जानकारी सामने नहीं आई है। आग लगने के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *