केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज (शनिवार) छत्तीसगढ़ में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायपुर और महासमुंद जिले के सरायपाली में सभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी नवा रायपुर में राजीव युवा मितान क्लब के एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज भाजपा का आरोप पत्र सुबह 11 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार में जारी करेंगे । उसके बाद शाह हेलीकॉप्टर से सरायपाली जाएंगे। 3ः15 […]Read More
प्रधानमंत्री ने थर्मन शनमुगरत्नम को सिंगापुर का राष्ट्रपति बनने पर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को थर्मन शनमुगरत्नम को सिंगापुर का राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स (ट्वीट) संदेश में कहा कि सिंगापुर के राष्ट्रपति के रूप में आपके चयन पर थर्मन शनमुगरत्नम को हार्दिक बधाई। मैं भारत-सिंगापुर रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हूं। उल्लेखनीय है कि सिंगापुर में जन्मे भारतीय मूल के अर्थशास्त्री थर्मन शनमुगरत्नम ने शुक्रवार को राष्ट्रपति चुनाव में […]Read More
मुख्यमंत्री बघेल आज राजीव युवा मितान सम्मेलन और कैबिनेट बैठक
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शुक्रवार को नवा रायपुर स्थित मेला ग्राउंड में दोपहर 2.00 बजे ‘‘राजीव युवा मितान सम्मेलन’’ में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके पहले दोपहर 1.40 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचकर लोकसभा सांसद राहुल गांधी की अगवानी करेंगे और उनके साथ नवा रायपुर के मेला ग्राउंड आएंगे। यहां राजीव युवा मितान सम्मेलन के बाद मुख्यमंत्री शाम 5.10 बजे लोकसभा सांसद राहुल गांधी को बिदाई देंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री बघेल शाम 6.00 बजे अपने निवास […]Read More
कानपुर पीएसआईटी के 23वें वार्षिक सम्मेलन में पहुंचेंगे उप मुख्यमंत्री
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कानपुर नगर के पीएसआईटी कॉलेज में शनिवार को आयोजित एप्टिकॉन 23वां वार्षिक सम्मेलन समेत अन्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचेगे। यह जानकारी कार्यक्रम के आयोजक आकाश वेद ने दी। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक प्रणवीर सिंह इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (पीएसआईटी) कानपुर भौती में एप्टिकॉन.23 वें वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए 11 बजे पहुंचेगे। इसके बाद वह कानपुर नगर के गुजैनी स्थित […]Read More
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 02-03 सितंबर को श्रीलंका की यात्रा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 02-03 सितंबर को श्रीलंका की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वे श्रीलंका के राष्ट्रपति एवं रक्षा मंत्री रानिल विक्रमसिंघे और प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने के साथ बातचीत करेंगे। रक्षा मंत्री मध्य श्रीलंका स्थित नुवारा एलिया और देश के पूर्वी हिस्से में स्थित त्रिंकोमाली का भी दौरा करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि इन बैठकों के दौरान श्रीलंका के साथ भारत के रक्षा संबंधों के समस्त पहलुओं की समीक्षा की […]Read More






