• June 28, 2026

ट्रंप ने जारी किया सीमित संस्करण ‘पैट्रियट पासपोर्ट’, पहली बार अमेरिकी पासपोर्ट में दिखे मौजूदा राष्ट्रपति

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका की आजादी के 250 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सीमित संस्करण का ‘पैट्रियट पासपोर्ट’ पेश किया है। इस विशेष स्मारक पासपोर्ट में पहली बार किसी मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति का चित्र शामिल किया गया है। पासपोर्ट के अंदर ट्रंप की एक तस्वीर दिखाई गई है, जिसमें वह व्हाइट हाउस के रेजोल्यूट डेस्क पर हाथ टिकाए गंभीर मुद्रा में नजर आते हैं। इस तस्वीर के साथ स्वतंत्रता घोषणा (Declaration of Independence) के अंश और अन्य देशभक्ति से जुड़े ग्राफिक्स भी शामिल किए गए हैं। यह फोटो व्हाइट हाउस के आधिकारिक फोटोग्राफर डेनियल टोरोक द्वारा खींची गई है।

अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, यह सीमित संस्करण का स्मारक पासपोर्ट अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के अवसर पर जारी किया जा रहा है। यह वॉशिंगटन डी.सी. स्थित पासपोर्ट एजेंसी में सीमित संख्या में उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि सामान्य पासपोर्ट पहले की तरह जारी होते रहेंगे। डोनाल्ड ट्रंप ने इस नए पासपोर्ट की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, “Welcome, but be good!”। उनके इस कदम को उनके दूसरे कार्यकाल के दौरान सरकारी संस्थानों और स्मारक परियोजनाओं पर अपनी छाप छोड़ने की व्यापक पहल के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि इस पहल को लेकर अमेरिका में राजनीतिक बहस भी शुरू हो गई है। समर्थक इसे ऐतिहासिक और देशभक्ति से जुड़ा कदम बता रहे हैं, जबकि आलोचकों का कहना है कि किसी मौजूदा राष्ट्रपति की तस्वीर को आधिकारिक स्मारक पासपोर्ट में शामिल करना परंपरा से अलग फैसला है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *