October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 02-03 सितंबर को श्रीलंका की यात्रा पर रहेंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 02-03 सितंबर को श्रीलंका की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वे श्रीलंका के राष्ट्रपति एवं रक्षा मंत्री रानिल विक्रमसिंघे और प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने के साथ बातचीत करेंगे। रक्षा मंत्री मध्य श्रीलंका स्थित नुवारा एलिया और देश के पूर्वी हिस्से में स्थित त्रिंकोमाली का भी दौरा करेंगे।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि इन बैठकों के दौरान श्रीलंका के साथ भारत के रक्षा संबंधों के समस्त पहलुओं की समीक्षा की जाएगी। राजनाथ सिंह की यह यात्रा श्रीलंका के साथ मौजूदा सौहार्दपूर्ण एवं मैत्रीपूर्ण संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के प्रति भारत की निरंतर प्रतिबद्धता को दोहराएगी। यह दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.