ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Karnataka: सिद्धारमैया ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राहुल मंच पर रहे मौजूद

कर्नाटक में कांग्रेस की प्रचंड जीत और फिर CM घोषणा के सस्पेंस के बाद आख़िरकार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने आज कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने भी डिप्टी सीएम की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह बेंगलुरु के कांटेरावा स्टेडियम में दोपहर 12:30 बजे हुआ। इस कार्यक्रम में राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने शिरकत की। आइये जानते हैं उन 8 विधायकों के बारे में जिन्होंने आज मंत्री पद की शपथ ली है। कांग्रेस ने समारोह में कई विपक्ष के नेताओं को आमंत्रित किया था।

 

वहीं सिद्धरमैया और शिवकुमार के साथ अन्य प्रमुख नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है, इनमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जी परमेश्वर, लिंगायत नेता एम बी पाटिल शामिल हैं। इसके अलावा केजे जॉर्ज, के एच मुनियप्पा, सतीश जरकीहोली, जमीर अहमद खान और रामलिंगा रेड्डी भी मंत्री बनें है। साथ ही कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे ने भी मंत्री पद की शपथ ली है।

बता दें कि जी परमेश्वर और प्रियांक खरगे दलित समुदाय से आते हैं। इसके अलावा मुनियप्पा भी दलित समुदाय से आते हैं। वहीं, जमीर अहमद खान और केजे जॉर्ज का संबंध अल्पसंख्यक समुदाय से है। इसके साथ ही सतीश जरकीहोली अनुसूचित जनजाति समुदाय से आते हैं, जबकि रामालिंगा रेड्डी का संबंध रेड्डी जाति से है। वहीं, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया कुरुबा समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और डिप्टी सीएम शिवकुमार वोक्कालिगा समुदाय से आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *