• July 16, 2025

नेपाल में तेज बारिश और भूस्खलन से अब तक 41 की मौत, 31 लापता

 नेपाल में तेज बारिश और भूस्खलन से अब तक 41 की मौत, 31 लापता

नेपाल में इस वर्ष मॉनसून आने के बाद बारिश, बाढ और भूस्खलन की चपेट में आकर अब तक 41 लोगों की मौत हो गई है। 14 जून से शुरू हुए मॉनसून के बाद बाढ और भूस्खलन से देश के 50 जिले प्रभावित हुए हैं। इन आंकडों में 31 लोगों के लापता होने की भी खबर है।

गृह मंत्रालय के आपदा प्रबन्धन विभाग के प्रमुख महादेव पन्थी ने बताया कि भूस़्खलन से अब तक 55 लोग घायल हो चुके हैं, जिनका देश के विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। पन्थी ने बताया कि बाढ और भूस्खलन से प्रभावित 50 जिलों में से 20 में मानवीय क्षति हुई है। 6 जिलों में लापता हुए 31 लोगों को ढूंढने का प्रयास अभी भी चल रहा है। हालांकि, इनमें से कुछ लोगों के जीवित बचने की संभावना बहुत ही कम बताई जा रही है।

विभागीय प्रमुख पन्थी ने कहा कि संखुवासभा, ताप्लेजुंग, पांचथर, मकवानपुर जिलों में भूस्खलन की चपेट में लोग लापता हुए हैं जबकि महोत्तरी जिले में बाढ में बहने से लोग लापता हैं। मॉनसून में हुई तेज बारिश के कारण भूस्खलन की चपेट में अब तक 130 घर पूर्ण रूप से ध्वस्त हो चुके हैं जबकि 93 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग ने इन वर्ष कम बारिश होने की संभावना जताई थी, लेकिन कुछ जिलों में भारी बारिश के कारण जान माल का नुकसान हुआ है। कुछ जिले ऐसे भी हैं, जहां बहुत ही कम बारिश हुई है।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *