ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सावन स्पेशल बोलबम भोजपुरी गीत ‘गेरुआ पगड़िया’ रिलीज

भोजपुरी सिंगर खुशबू तिवारी केटी का गाया हुआ और एक्ट्रेस लवली काजल की अदाकारी से भरा सावन स्पेशल बोलबम गीत ‘गेरुआ पगड़िया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

इस गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि सावन महीना में बहुत से लोग कांवड़ लेकर शिवजी को जल चढ़ाने जाने के लिए तैयारी कर रहे हैं। उसी दौरान एक कांवारिया की पत्नी एक्ट्रेस लवली काजल अपने पति को भी गेरुआ वस्त्र धारण करने के लिए कहती है। गाने के बोल हैं- “सब लोग भईल तैयार राजा जी, आके दुअरा पs गाड़ी भईल ठार राजा जी… हम तs पेन्ह लेनी देखीं गेरुआ सड़ियां बलम, रउवो पेंहीं गेरुआ गमछवा लागब बढ़िया बलम…” इस गाने को बहुत ही शानदार फिल्माया गया है। यह सांग देखने और सुनने में बहुत ही प्यारा लग रहा है।

गाने में भरपूर बैकग्राउंड डांसरों के साथ लवली काजल ने गजब परफॉर्म किया है। काजल ने साबित कर दिया है कि अब उनका हर एक सॉन्ग सोशल मीडिया में हिट है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी सावन स्पेशल सांग ‘गेरुआ पगड़िया’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसे सिंगर खुशबू तिवारी केटी ने अपनी खास शैली में गाया है और एक्ट्रेस लवली काजल ने मनमोहक अंदाज में अदाकारी की है। गीतकार यादव राज के लिखे इस गीत को संगीतकार अभिराम पांडेय ने मधुर संगीत से सजाया है। वीडियो डायरेक्टर जितेंद्र जीतू, कोरियोग्राफर साहिल राज, एडिटर वीके प्रजापति हैं। डीआई जेजे स्टूडियो ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *