ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रमोद तिवारी ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- अडानी को बचाने के लिए लोकतंत्र की हत्‍या कर रहे प्रधानमंत्री

  • कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा सरकार पर साधा निशाना

लखनऊ: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इसमें कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्‍होंने अडानी का नाम लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि देश में राजनीतिक जंग जारी है। एक पक्ष अडानी को देश से लुटवा रहा है तो दूसरा पक्ष अडानी की लूट को जनता में जाहिर करना चाहता है, लूट को रोकना चाहता है और जनता की गाढ़ी कमाई को बचाना चाहता है। जब वो बोलता है तो उस पर केस कर दिया जाता है, साजिश करके उसकी सदस्यता रद्द कर दी जाती है और उसे घर खाली करने की नोटिस की जाती है। उन्‍होंने कहा कि हम सब राहुल गांधी की जंग को थमने और रुकने नहीं देंगे। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई है और हम उस आवाज को देश के कोने-कोने तक ले जाएंगे।

राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने मोदी सरकार पर बोला हमला- अडानी को लेकर लगाए  गंभीर आरोप - Lalluram Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar -  Lalluram.com

अडानी को बचाने के लिए लोकतंत्र की हत्‍या कर रहे प्रधानमंत्री

प्रमोद तिवारी ने कहा, यदि लूटने वाला अपराधी है तो लुटाने वाला भी कम दोषी नहीं है। 20 हजार करोड़ की धनराशि कहां से आई, किसने दिया, यह किसका काला धन है, पीएम मोदी का अडानी से क्या रिश्ता है, इन सब सवालों के जवाब कोई नहीं दे रहा है। प्रधानमंत्री अपने मित्र अडानी को बचाने के लिए लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि चोर को चोर और अपराधी को अपराधी कहना कहां गलत है, ललित मोदी और नीरव मोदी बैकवर्ड नहीं हैं।

जल्द शादी के बंधन में बंधेगें राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा- हार्डी संधू

Corona: देश में लगातार दूसरे दिन 3 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले, एक्टिव केस बढ़ा रहें टेंशन

UP: कानपुर कपड़ा मंडी में लगी आग, CM योगी ने जताया दुःख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *