ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

IPL-2023 का आगाज आज से, डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात का मुकाबला चेन्नई से

# पहली बार नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक-दूसरे के खिलाफ भिड़ेंगी दोनों टीमें

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय का त्यौहार यानी आईपीएल का सीजन आज से शुरू होने जा रहा है | इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का आगाज आज से होगा। IPL का आगाज आज शाम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ओपनिंग सेरेमनी से होगा | इसके बाद शाम 7:30 बजे से डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस और 4 बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

आपको बता दें कि IPL में चार साल के ब्रेक के बाद ओपनिंग सेरेमनी होगी और 3 साल बाद टूर्नामेंट होम और अवे फॉर्मेट में खेला जाएगा। यानी कि टीमें 7 लीग मैच अपने घरेलू ग्राउंड और बाकी लीग मैच विपक्षी टीम के घरेलू ग्राउंड पर खेलेंगी।

4 बार की चैंपियन है CSK टीम

गौरतलब है कि CSK आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक है | टीम ने टूर्नामेंट में मुंबई के बाद सबसे ज्यादा 4 खिताब अपने नाम किये है। 13 में से 11 सीजन में टीम प्लेऑफ में पहुंची और 9 बार फाइनल भी खेला।

Corona: देश में लगातार दूसरे दिन 3 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले, एक्टिव केस बढ़ा रहें टेंशन

CSK पर हावी है टाइटंस…

हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस का यह लीग में दूसरा ही सीजन है। पहले सीजन में टीम ने सभी को चौंकाते हुए टॉप किया था। तब दोनों टीमें लीग स्टेज में 2 बार भिड़ी थीं। दोनों ही मुकाबलों में गुजरात को जीत मिली।

दोनों टीमें पहली बार ही नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक-दूसरे के खिलाफ भिड़ेंगी। ऐसे में दोनों के बीच मुकाबला देखना रोमांचक होगा।

UP: कानपुर कपड़ा मंडी में लगी आग, CM योगी ने जताया दुःख

प्रमोद तिवारी ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- अडानी को बचाने के लिए लोकतंत्र की हत्‍या कर रहे प्रधानमंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *