ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जल्द शादी के बंधन में बंधेगें राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा- हार्डी संधू

एंटरटेनमेंट डेस्क: इन दिनों एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा खूब लाइमलाइट में हैं। दरअसल, हाल ही में इस जोड़ी को मुंबई में लगातार दो दिन डिनर और लंच डेट पर स्पॉट किया गया, जिसके बाद इनकी डेटिंग की अफवाहें उड़ने लगी थीं। हालांकि ये दोनों अभी भी अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। वहीं अब सिंगर और एक्टर हार्डी संधू ने कंफर्म किया है कि परिणीति और राघव जल्द शादी कर रहे हैं।

एक इंटरव्यू में हार्डी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि परिणीति फाइनली लाइफ में सेटल हो रही हैं। सिंगर ने कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं कि यह आखिरकार हो रहा है, मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने ये भी बताया कि जब 2022 में वे स्पाई-थ्रिलर ‘कोड नेम: तिरंगा’ की शूटिंग कर रहे थे, उस वक्त भी हम लोग परिणीति की शादी की खूब चर्चा करते थे, तब वह कहती थी कि ‘मैं तभी शादी करूंगी जब मुझे लगेगा कि मुझे सही लड़का मिल गया है।’ सिंगर ने ये भी कंफर्म किया कि उन्होंने परिणीति से बात की है और उन्हें फोन पर बधाई दी है।

Corona: देश में लगातार दूसरे दिन 3 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले, एक्टिव केस बढ़ा रहें टेंशन

 

UP: कानपुर कपड़ा मंडी में लगी आग, CM योगी ने जताया दुःख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *