ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Corona: देश में लगातार दूसरे दिन 3 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले, एक्टिव केस बढ़ा रहें टेंशन

Corona: देश में कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार चिंता बढ़ा दी है| स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पिछले 24 घण्टे में एक बार फिर कोरोना के नए मामलों में बढ़ोत्तरी देखी है | वहीं, इससे पहले गुरुवार को 3,016 मामले सामने आए थे। देश में कोरोना के सक्रिय मामले अब कुल 15 हजार से अधिक हो गए है |

सीएम केजरीवाल ने बुलाई बैठक …

उधर, कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आज कोरोना की समीक्षा के लिए एक बैठक बुलाई है | बताया जा रहा है कि बैठक में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज के अलावा वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। इससे पहले, गुरुवार को सौरभ भारद्वाज ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मुलाकात कर हालात का जायजा लिया था।

UP: कानपुर कपड़ा मंडी में लगी आग, CM योगी ने जताया दुःख

आपको बता दें कि देश में अब तक 220 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है | जिसमें 102.73 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली डोज लग चुकी है। 95.19 करोड़ से ज्यादा दूसरी खुराक दी गई है। इसके अलावा देश में 22.72 करोड़ से ज्यादा लोगों को प्रीकॉशन डोज भी लग चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *