ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

UP: कानपुर कपड़ा मंडी में लगी आग, CM योगी ने जताया दुःख

कानपुर: उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी कानपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है | कानपुर के बासमंडी स्थिति कपड़ा मार्केट में भीषण आग लग जाने के चलते करोड़ों रुपये का समान जलकर राख हो गया है | जानकारी के मुताबिक कपडा मार्केट की 600 से अध‍िक दुकाने आग की चपेट में आ गई। आठ घंटे से आग धधक रही है। सात ज‍िलों की दमकल गाड़‍ियां मौके पर आग पर काबू पाने की कोश‍िश कर रही हैं। वहीँ सेना के साथ पुल‍िस ने भी मोर्चा संभाल रखा है।

सीएम योगी ने जताया दुःख …

कानपुर की अग्निकांड पर सीएम योगी ने दुःख प्रकट किया है | सीएम ने दुःख प्रकट करते हुए कहा कि.” आज कानपुर में हुई अग्नि दुर्घटना अत्यंत दुःखद है।

फायर बिग्रेड टीमों द्वारा युद्ध स्तर पर राहत व बचाव कार्य किया जा रहा है। जिला प्रशासन को घायलों के समुचित इलाज व प्रभावितों के हर संभव सहयोग हेतु निर्देशित किया है।

प्रभु श्री राम से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।”

व्यापारियों के लिए आर्थिक व मानसिक रूप से गहरी मार – अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने भी कानपुर अग्निकण पर ट्वीट करते हुए कहा कि ,”कानपुर कपड़ा मंडी में लगी आग, पहले से ही नोटबंदी, जीएसटी के छापों व मंदी की मार झेल रहे व्यापारियों के लिए आर्थिक व मानसिक रूप से एक और गहरी मार है। उप्र भाजपा सरकार व्यापारियों को हुई हानि का तत्काल आंकलन कर सच्चे मुआवज़े की तुरंत घोषणा करे। दमकल की क्षमता का भी आंकलन हो।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *