ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दो ट्रक की भिड़ंत, घायलों को कटर मशीन से काटकर बाहर निकाला जयपुर रैफर

 दौसा जिले से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर आए दिन एक्सीडेंट सामने आ रहे हैं। ताजा घटनाक्रम कोलवा थाना क्षेत्र में धनावड रेस्ट एरिया के पास का है, जहां रविवार तड़के दो ट्रकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। भिड़ंत इतनी तेज थी कि ट्रक के केबिन में घायल बुरी तरह फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निकलने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में गैस कटर से केबिन को काटकर घायलों को बाहर निकाल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जयपुर रैफर किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक्सप्रेसवे पर पर आगे चल रहे ट्रक को पीछे से दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। संभवतया आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगाए, जिसके चलते यह हादसा हुआ है। हालांकि जांच के बाद ही हादसे के कारणों का पता चल सकेगा।

पुलिस ने बताया कि दोनों वाहनों में घायल बुरी तरह फंसे हुए थे। घायलों को निकालने के लिए करीब 1 घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर गैस कटर मंगवाया गया। जिससे वाहनों के हिस्से काटकर घायलों को बाहर निकाला। हादसे में नाजिम (22) पुत्र सटीक अहमद निवासी बिजनौर, अफजल (30) निवासी जयसिंहपुर थाना नूह हरियाणा एवं जावेद (35) निवासी मुरादाबाद घायल हो गया, जिसे दौसा से जयपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेसवे से हटाया और ट्रेफिक सुचारू कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *