ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

केजरीवाल आज करेंगे सरेंडर, पहले राजघाट फिर हनुमान मंदिर जायेंगे

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में अंतरिम जमानत की अवधि पूरी होने के बाद रविवार को सरेंडर करेंगे। सरेंडर से पहले वे राजघाट और बाद में हनुमान मंदिर जायेंगे।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर रविवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद दिया और कहा कि पहले राजघाट जाकर महात्मा गांधीजी को श्रद्धांजलि देंगे। वहाँ से हनुमानजी का आशीर्वाद लेने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जायेंगे। फिर पार्टी दफ्तर जाकर कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं से मिलेंगे। यहां से वे तिहाड़ के लिए रवाना होंगे।

उन्होंने आगे कहा, “ आप सबलोग अपना ख्याल रखना। जेल में मुझे आप सबकी चिंता रहेगी। आप खुश रहेंगे तो जेल में आपका केजरीवाल भी खुश रहेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *