ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पंजाब में 61.32 प्रतिशत हुआ मतदान

 पंजाब में लोकसभा चुनाव के दौरान शनिवार को कुल 61.32 प्रतिशत मतदान हुआ है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा रविवार को वोटर टर्न आउट मोबाइल एप पर यह जानकारी अपडेट की गई है।

रिपोर्ट के अनुसार पंजाब के अमृतसर लोकसभा क्षेत्र में सबसे कम 54.02 प्रतिशत मतदान हुआ है। आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र में 60.02, बठिंडा लोकसभा क्षेत्र में 67.97, फरीदकोट में 60.78 प्रतिशत, फतेहगढ़ साहिब में 61.18 प्रतिशत, फिरोजपुर में 65.95 प्रतिशत, गुरदासपुर में 64.66 प्रतिशत, होशियारपुर में 58.10 प्रतिशत, जालंधर में 59.07 प्रतिशत, खडूर साहिब में 61.60 प्रतिशत, लुधियाना में 57.18 प्रतिशत, पटियाला में 62.14 प्रतिशत तथा संगरूर लोकसभा क्षेत्र में 64.43 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *