ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ICC की बड़ी चूक: रोहित-कोहली को वनडे रैंकिंग से किया गायब!

लखनऊ/ 21 अगस्त, 2025 : क्रिकेट फैंस के लिए बीता दिन किसी शॉक से काम नहीं था। ICC की एक गलती ने फैंस के बीच कोहराम मचा दिया था। जी हाँ बुधवार के दिन अचानक ICC की वनडे रैंकिंग से कप्तान रोहित शर्मा और रन मशीन विराट कोहली का नाम गायब हो गया जिसके बाद सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया। लोगो को लगने लगा की कही दोनों खिलाडियों को बाहर तो नहीं कर दिया गया। ख़बरों के मुताबिक ICC की इस गलती पारर कुछ भड़क भी उठे और लोगों में आक्रोश का माहौल भी देखने को मिला।

 

अचानक गायब हुए नाम, गलती या साजिश

बुधवार को ICC की वनडे रैंकिंग अपडेट हुई ,लेकिन उसमे 2 बड़े क्रिकेटर के नाम शामिल नहीं थे। जिसके बाद सोशल मीडिआ पर काफी हंगामा हुआ। लोगो ने देखा की रोहित और कोहली का नाम ICC रैंकिंग से अचानक गायब हो गया। जबकि कुछ दिनों पहले ही उनका नाम टॉप 5 की लिस्ट में था।

 

बोर्ड की सफाई , 4 घंटे बाद पता चला कारण

दरशल ICC की रैंकिंग में इससे पहले भी गलतियां हो चुकी हैं, जिन्हें बाद में ठीक कर लिया गया था। 3 साल पहले ICC ने भारतीय टीम को गलती से टेस्ट की नंबर-1 टीम बना दिया था। फिर करीब ढाई घंटे के बाद इस गलती को ठीक किया गया था। दरअसल, ये माना जा रहा है कि आईसीसी (ICC) के सिस्टम में कोई समस्या की वजह से रोहित शर्मा और विराट कोहली (Rohit Sharma Virat Kohli ODI Rankings) का वनडे रैंकिंग्स से नाम में नजर नहीं आ रहा है। मौजूदा रैंकिंग्स में बाबर आजम दूसरे नंबर पर है, क्योंकि दोनों ही दिग्गज खिलाड़ी फिलहाल वनडे में एक्टिव खिलाड़ी बने हुए हैं। लगभग चार घंटो के बाद इस गलती को सुधारा गया।

 

रोहित और विराट के वनडे प्रारूप

रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ने आखिरी बार वनडे प्रारूप में फरवरी, 2025 में खेला था, जहां उन्होंने यूएई में चैंपियंस ट्रॉफी खेली थी। रोहित ने टूर्नामेंट के फाइनल में सनसनीखेज पारी खेली और भारत को एक दशक में पहली आईसीसी वनडे ट्रॉफी दिलाई।
दूसरी ओर, कोहली टूर्नामेंट के ग्रुप चरणों में सनसनीखेज थे, उन्होंने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम की मुश्किल परिस्थितियों में भारतीय टीम की एंकरिंग की, जहां न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों ने मेन इन ब्लू को कड़ी टक्कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *