ईद-उल-अजहा अर्थात बकरीद को लेकर कुर्बानी के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सजे बाजार में जमकर बकरे की बिक्री हुई। सुबह से ही खरीददार अररिया,जोकीहाट,फारबिसगंज, सिमराहा एवं बथनाहा में बकरे की खरीददारी में मोलभाव करते देखे गए।बकरीद पर्व को लेकर शहरी सहित ग्रामीणों इलाकों का हाट बाजार बकरों से पटा रहा। उल्लेखनीय है कि मुस्लिम समुदाय के द्वारा गुरुवार 29 जून को बकरीद का पर्व मनाया जायेगा।जिसको लेकर बाजारों में तैयारियां जोरों पर रही। […]Read More
Feature Post
दरोगा बनने के बाद शादी से इन्कार करने वाले मनोज ने अंततः वंदना से शादी कर ली। मंगलवार देर रात भागलपुर के महिला थाना में घंटों चले हाई वोल्टेज ड्रामे का पटाक्षेप हो गया और भागलपुर एकचारी टपुआ थाना क्षेत्र के रहने वाले रुदल पासवान के बेटे मनोज कुमार उर्फ गौरव कुमार जो वर्तमान में मुजफ्फरपुर में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने उसी गांव की रहने वाली जमुनी मंडल की 20 वर्षीय […]Read More
राजद नेता शिवानंद तिवारी रेणुगांव पहुंच फणीश्वरनाथ रेणु के परिजनों
राजद के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य शिवानन्द तिवारी बुधवार को अररिया दौरे के क्रम में रेणुगांव पहुंचे और विश्व प्रसिद्ध साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु के घर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की।वे रेणुजी की उस कोठरी और बैठकी का भी जायजा लिया,जहां फणीश्वरनाथ रेणु बैठकर अपनी रचनाओं का सृजन किया करते थे। रेणुगांव पहुंचने पर शिवानंद तिवारी का फणीश्वरनाथ रेणु के बड़े पुत्र एवं पूर्व विधायक पदम पराग राय वेणु,अपराजित राय अप्पू और दक्षिणेश्वर […]Read More
राज्यपाल से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री, राजेन्द्र मंडप का किया निरीक्षण
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मिलने राजभवन पहुंचे। खास बात यह रही कि इस बीच ही पूर्व उप मुख्यमंत्री और भाजपा से राज्यसभा सांसद सुशील मोदी भी राजभवन पहुंच गए। जानकारी के अनुसार कि नीतीश कुमार राजभवन स्थित राजेन्द्र मंडप का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उनके साथ भवन निर्माण विभाग के अधिकारी कुमार रवि जोशी भी मौजूद रहे। ऐसा भी कहा जा रहा है कि कुछ दिनों में […]Read More
वैशाली में गंगा की तेज धार में बहा राघोपुर पीपा
बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर प्रखंड में बुधवार को तेज आंधी के कारण 35 फीट लंबा पीपा पुल बह गया है। पुल के बहाव के समय इसपर करीब 40 से अधिक लोग सवार थे। इसके बाद प्रशासन की टीम राहत और बचाव में जुट गई। घटना के बाद से राघोपुर प्रखंड के लोगों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है। बताया जा रहा है कि जिला मुख्यालय और राघोपुर प्रखंड को जोड़ने वाला […]Read More






