• May 15, 2026

कचनार की चाय के फायदे: थायराइड से लेकर PCOS तक, रोजाना सेवन से मिल सकते हैं कई लाभ

Kachnar आयुर्वेद में एक महत्वपूर्ण औषधीय पौधे के रूप में माना जाता है। इसके फूलों और छाल का उपयोग लंबे समय से विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं में किया जाता रहा है। आमतौर पर लोग कचनार के फूलों की सब्जी खाना पसंद करते हैं, लेकिन इसकी चाय भी स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी मानी जाती है।

रोजाना सीमित मात्रा में कचनार की चाय पीने से शरीर को कई तरह के फायदे मिल सकते हैं। आइिए जानते हैं इसके प्रमुख लाभ।

1. थायराइड की समस्या में लाभकारी

आयुर्वेद के अनुसार कचनार की छाल और फूल थायराइड ग्रंथि के संतुलन में मदद कर सकते हैं। खासतौर पर हाइपोथायरायडिज्म और घेंघा जैसी समस्याओं में इसका सेवन लाभकारी माना जाता है। यह हार्मोनल असंतुलन को नियंत्रित करने में सहायक हो सकता है।

2. महिलाओं के स्वास्थ्य और PCOS में मददगार

आजकल महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन और PCOS जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। कचनार की चाय शरीर में बनने वाली गांठों और सिस्ट को कम करने में मददगार मानी जाती है। साथ ही यह मासिक धर्म की अनियमितता को नियंत्रित कर गर्भाशय के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक हो सकती है।

3. शरीर को डिटॉक्स करने में सहायक

कचनार को प्राकृतिक ब्लड प्यूरीफायर भी माना जाता है। इसकी चाय शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालने में मदद कर सकती है। इससे त्वचा संबंधी समस्याएं जैसे कील-मुंहासे, खुजली और दाग-धब्बों में राहत मिल सकती है।

4. पाचन तंत्र को रखे दुरुस्त

कचनार में कसैले गुण पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र को संतुलित करने में मदद करते हैं। इसकी चाय दस्त, पेट खराब होने और बवासीर जैसी समस्याओं में राहत दे सकती है। साथ ही यह कब्ज की समस्या को कम करने में भी सहायक मानी जाती है।

कैसे बनाएं कचनार की चाय?

कचनार की चाय बनाना बेहद आसान है।

  • एक कप पानी लें।
  • उसमें आधा चम्मच कचनार की सूखी छाल का पाउडर या 2-3 ताजे फूल डालें।
  • पानी को तब तक उबालें जब तक वह आधा न रह जाए।
  • फिर इसे छान लें और गुनगुना होने पर पिएं।
  • स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा शहद मिलाया जा सकता है।

ध्यान रखें

हालांकि कचनार आयुर्वेदिक औषधि मानी जाती है, लेकिन किसी भी स्वास्थ्य समस्या या नियमित दवा के साथ इसका सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर या आयुर्वेद विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है। खासकर गर्भवती महिलाएं और थायराइड की दवा लेने वाले लोग सावधानी बरतें।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *