ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

राजद नेता शिवानंद तिवारी रेणुगांव पहुंच फणीश्वरनाथ रेणु के परिजनों से की मुलाकात

राजद के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य शिवानन्द तिवारी बुधवार को अररिया दौरे के क्रम में रेणुगांव पहुंचे और विश्व प्रसिद्ध साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु के घर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की।वे रेणुजी की उस कोठरी और बैठकी का भी जायजा लिया,जहां फणीश्वरनाथ रेणु बैठकर अपनी रचनाओं का सृजन किया करते थे।

रेणुगांव पहुंचने पर शिवानंद तिवारी का फणीश्वरनाथ रेणु के बड़े पुत्र एवं पूर्व विधायक पदम पराग राय वेणु,अपराजित राय अप्पू और दक्षिणेश्वर राय पप्पू ने उनका स्वागत किया।राजद नेता शिवानंद तिवारी के साथ राजद जिलाध्यक्ष मनीष यादव,जिला प्रधान महासचिव मनोज विश्वास,जिला उपाध्यक्ष अमित पूर्वे साथ थे।मौके पर पहुंचे राजद नेता शिवानंद तिवारी को फणीश्वरनाथ रेणु की कालजयी उपन्यास परती परिकथा उपहारस्वरूप भेंट किया गया।

मौके पर शिवानंद तिवारी ने जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में लड़े गए छात्र आंदोलन के दिनों को याद किया कि किस तरह उक्त आंदोलन में रेणुजी के साथ छात्र आंदोलन में भागीदारी दी थी।

उन्होंने कहा कि छात्र जीवन से ही रेणुजी की लिखी रचना से उनका गहरा लगाव रहा है।आंचलिकता वाली भाषा में उनकी रचना के छात्र जीवन से ही कायल रहे हैं और यही कारण है कि अररिया आने का मौका मिला तो वे अपने को रेणुगांव आने से रोक नहीं पाए।उन्होंने रेणुगांव आकर और उनके परिवार से मुलाकात कर आथित्य को लेकर आभार प्रकट किया।वहीं पदम पराग राय वेणु ने कहा कि रेणु परिवार सर्वदलीय लोगों का मान सम्मान हमेशा से करता आया है। शिवानन्द तिवारी जी का रेणुजी से छात्र जीवन से हीं गहरा लगाव रहा है और जेपी आन्दोलन में रेणु जी के साथ उक्त आन्दोलन का हिस्सा रहे हैं।वेणु ने कहा कि ग्राम्य जीवन सहित रेणु की रचना और सियासत को लेकर उनसे कई बातें हुई और रेणु के घर आकर उन्हें अच्छा लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *