ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

राज्यपाल से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री, राजेन्द्र मंडप का किया निरीक्षण

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मिलने राजभवन पहुंचे। खास बात यह रही कि इस बीच ही पूर्व उप मुख्यमंत्री और भाजपा से राज्यसभा सांसद सुशील मोदी भी राजभवन पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार कि नीतीश कुमार राजभवन स्थित राजेन्द्र मंडप का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उनके साथ भवन निर्माण विभाग के अधिकारी कुमार रवि जोशी भी मौजूद रहे। ऐसा भी कहा जा रहा है कि कुछ दिनों में मानसून सत्र शुरू होने वाला है इस लिहाजा यह मुलाकात की गई है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 30 मिनट तक राजभवन में रहे और घूम-घूम कर निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए। राजभवन के राजेन्द्र मंडप सहित पूरे राजभवन के मरम्मत कार्य का प्रपोजल मुख्यमंत्री ने मांगा है। राजेन्द्र मण्डपम में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाता है। राजेन्द्र मण्डपम में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान अतिथियों को बैठने में दिक्कत होती थी, जिसे दूर किया जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *