ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Cannes Film Festival: रेड कारपेट पर खून से लथपथ महिला, ये है वजह

कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। यूं तो इस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर जानी-मानी एक्ट्रेसेस अपने हुस्न का जलवा बिखेरती हैं लेकिन, कई बार लोंग इसे अपने मुद्दे को अंतरराष्ट्रिय स्तर पर कहने का मंच बना देते हैं। इस बार भी ऐसा ही कुछ हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक महिला ने कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर खून से नहाने की कोशिश की।

दरअसल, महिला ने ऐसा यूक्रेन-रूस युद्ध के विरोध में किया। पहले महिला यूक्रेनी झंडे के रंग वाली नीली और पीली ड्रेस पहनकर रेड कार्पेट पर पहुंची। फिर फोटोग्राफर्स को तस्वीरें लेने के लिए कहा। जब सभी फोटोग्राफर्स उनकी तरफ देखने लगे तब उसने नकली खून के पैकेट्स निकालकर अपने ऊपर डालने शुरू कर दिए। उसको ऐसा करता देख एक सिक्योरिटी गार्ड आया और उनका हाथ पकड़कर उन्हें वहां से ले गया। बताया जा रहा है कि अदाकारा द्वारा गिराया गया नकली खून, यूक्रेनी सैनिकों के खून का प्रतीक था।

बता दें कि, ये पहली बार नहीं है। बीते साल भी एक महिला ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ एक मैसेज दिया था। पहले तो वह महिला पूरे कपड़ों में रेड कार्पेट पर पहुंची। फिर उसने पूरी मीडिया के सामने अपने कपड़े उतार दिए। बता दें, उसकी बॉडी पर लिखा था, ‘स्टॉप रेपिंग अस’ यानी हमारा रेप करना बंद करो। इतना ही नहीं, इस मैसेज के साथ उसने यूक्रेनी झंडे के रंगों को भी अपने शरीर पर पेंट करवाया था। याद दिला दें, उस वक्त ऐसी रिपोर्ट्स आई थीं कि रूसी सैनिक यूक्रेन की महिलाओं का रेप कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *