प्रयागराज जंक्शन पर टिकट चेकिंग में 717 यात्रियों से 4,62,540
प्रयागराज जंक्शन पर गुरुवार को 15 गाड़ियों में टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में कुल 717 यात्रियों को पकड़ कर 4,62,540 रुपये वसूल किए गए। जनसम्पर्क अधिकारी के मुताबिक इनमें से 268 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा में 2,42,530 रुपये , 443 यात्रियों को अनियमित यात्रा में 2,19,410, गंदगी फैलाने वाले एक यात्री को पकड़ कर 500 रुपये एवं धूम्रपान करने वाले एक यात्री को पकड़ कर 100 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। […]Read More






