ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हाईकोर्ट के फैसले के बाद ग्रुप सी में चयनित युवाओं ने की बैठक

 पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के हरियाणा में सरकारी भर्तियों में सामाजिक-आर्थिक मापदंड के 5 अंकों व भर्ती रद्द करने के फैसले के बाद गुरुवार को यूएचबीवीएन में लगे जिला कैथल के एएलएम और एसए ने हनुमान वाटिका में बैठक की। तारागढ़ निवासी एएलएम अनिल कुमार की अगवाई में जमा हुए युवाओं ने भर्ती रद्द करने के हाईकोर्ट के फैसले को उनके साथ अन्याय बताया।

युवाओं का कहना था कि सामाजिक-आर्थिक मापदंड के जिन पांच अंको की बात हाईकोर्ट ने की है। वह उन्हें मिले ही नहीं। उन्होंने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के दोनों पेपर पास कर नौकरी हासिल की है। अब उन पर दोबारा पेपर पास करने की शर्त लगाना गलत है। जिसका वे विरोध करते हैं। अनिल कुमार ने बताया कि सभी ने कठोर मेहनत कर सरकार के नियम व कायदों के अनुसार पेपर पास कर नौकरी हासिल की थी। हाईकोर्ट में सरकार उनका मजबूती से पक्ष नहीं रख पाई। जिस कारण यह फैसला आया है।

सभी युवाओं ने बैठक कर विचार विमर्श किया है कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी आश्वासन दिया है कि उनकी नौकरी पर किसी प्रकार का खतरा नहीं आने देंगे और सुप्रीम कोर्ट तक उनकी लड़ाई लड़ेंगे। उन्हें सरकार पर पूरा भरोसा है। एजी हरियाणा ने उन्हें एक सप्ताह का समय दिया है और कहां है कि वह उनकी पैरवी भी अच्छे से करेंगे। अगर सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं आता तो उसके बाद सभी युवा एकजुट होकर सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे। बैठक में अनिल तारागढ़, बलविंदर ढुल, नविंदर, रविंदर, कमल, अमित व पुष्पा यादव ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *