ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रयागराज जंक्शन पर टिकट चेकिंग में 717 यात्रियों से 4,62,540 रुपये जुर्माना वसूला

प्रयागराज जंक्शन पर गुरुवार को 15 गाड़ियों में टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में कुल 717 यात्रियों को पकड़ कर 4,62,540 रुपये वसूल किए गए।

जनसम्पर्क अधिकारी के मुताबिक इनमें से 268 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा में 2,42,530 रुपये , 443 यात्रियों को अनियमित यात्रा में 2,19,410, गंदगी फैलाने वाले एक यात्री को पकड़ कर 500 रुपये एवं धूम्रपान करने वाले एक यात्री को पकड़ कर 100 रुपये जुर्माना वसूल किया गया।

पीआरओ ने बताया कि प्रयागराज मण्डल के वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक हिमांशु शुक्ला के निर्देशन में सहायक वाणिज्य प्रबन्धक संजय गौतम और मण्डल टिकिट निरीक्षक रेड दिवाकर शुक्ला ने वाणिज्य विभाग की टीम एवं रेलवे सुरक्षा बल व राजकीय रेलवे पुलिस के साथ प्रयागराज जंक्शन और यहां से गुजरने वाली 15 गाड़ियों की सघन जांच की। इस अभियान में 39 वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों ने 13 सुरक्षा बल कर्मचारियों के साथ मिलकर कार्य किया।

अंत में उन्होंने कहा कि प्रयागराज मंडल सभी यात्रियों को अच्छा भोजन, शुद्ध पेयजल, स्वच्छ शौचालयों की सुविधा के साथ टिकट रहित और अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने के लिए स्टेशनों एवं गाड़ियों में टिकट चेकिंग अभियान चलाता रहता है और आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *