ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ ने जीएम को सौंपा ज्ञापन

। हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ ने गुरुवार को रोडवेज महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं के हल की मांग की है। महाप्रबंधक ने संगठन से बातचीत करते हुए समस्याओं का हल करने का आश्वासन दिया है।

इस संबंध में हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ की बैठक डिपो प्रधान अजय दुहन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई। बैठक में कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं पर विचार करते हुए इनका हल करने की मांग की गई। बैठक में कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं का 17 सूत्रीय मांग पत्र तैयार करके महाप्रबंधक को सौंपा गया। डिपो प्रधान अजय दुहन ने बताया कि एसपीएल चालकों की बकाया एलटीसी का भुगतान किया जाए, चालकों एवं परिचालकों को लोकल रूटों पर भी ओवरटाइम दिया जाए, रूटों का सर्वे करवाकर किलोमीटर की सही जांच करवाएं, वाया किलोमीटर जोड़े जाएं व एसी बसों पर पर्दे लगवाए जाएं।

हिसार डिपो सचिव सलीम सरसौद ने कर्मशाला के कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि डी-ग्रुप के कर्माचारियों का चार साल से बकाया धुलाई भत्ता एरियर दिया जाए, गर्मी को देखते हुए कर्मशाला कर्मचारियों के सभी ग्रुप में छप्पर लगाए जाएं एवं सभी कर्मचारियों की बकाया प्रथम, द्वितीय व तृतीय एसीपी लगाई जाए।

हांसी सब डिपो प्रधान सोनू मोर ने भी कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि परिचालकों के लिए खुले सिक्कों की व्यवस्था करायी जाए, 2014, 2018 के चालकों- परिचालकों एवं 2019 के कर्मशाला कर्मचारियों को कंफर्म किया जाए। संगठन के अनुसार महाप्रबंधक डा. मंगल सेन ने सभी मांगों को गंभीरता से लेते हुए जल्दी पूरा करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर राज्य कैशियर सुभाष बिश्नोई, पूर्व डिपो प्रधान रामसिंह बिश्नोई, राज्य सचिव सुभाष ढिल्लो, संदीप सैनी, दर्शन जांगडा, अनिल सुलखनी, नागेंद्र जांगडा आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *