काशी पुराधिपति की नगरी में शनिवार को भारतीय सनातनी तिथि के अनुसार देश का गणतंत्र दिवस मनाया गया। शंकराचार्य गंगा सेवा न्यास के तत्वावधान में गठित सार्वभौम गंगा सेवा अभियानम की पहल पर संवत् 2080 विक्रमी माघ शुक्ल अष्टमी पर जुटे बटुकों और धर्म प्राण नागरिकों ने गंगा-तिरंगा कार्यक्रम में गणेश पूजन,ध्वज पूजन किया। इसके बाद ध्वजारोहण का राष्ट्रगान गाया गया। फिर राष्ट्र नदी गंगागान, वैदिक राष्ट्रमन्त्र के बाद विद्यार्थियों ने राष्ट्रध्वज को नमन कर […]Read More
सोनीपत में गाली-गलौच करने से रोकने पर शुक्रवार की रात को एक युवक ने गोली चलाई और भाग गया। गोली की गूंज से हंगामा हो गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपित की तलाश में लगी है। गांव पलड़ी खुर्द निवासी रोहित ने थाना बहालगढ़ में दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार रात को लगभग साढ़े 7 बजे वह अपनी दुकान के सामने खड़ा था। गांव का ही सन्नी वहां […]Read More
बदमाशों ने नवादा-तिलैया रेलखंड के दोहरीकरण का काम कर रही रेलवे निर्माण कंपनी का समान चोरी कर परेशान कर रखा है। बेखौफ बदमाश लगातार चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं और अभी तक लाखों का सामान चोरी कर लिया है। इससे किउल-गया रेल मार्ग पर नवादा तिलैया स्टेशनों के बीच चल रहे रेलवे लाइन के दोहरीकरण का कार्य प्रभावित हो गया है। चोरी की वर्तमान घटना नवादा-तिलैया रेलखंड के हिसुआ, नरहट व अकबरपुर […]Read More
उत्तर प्रदेश संभावनाओं वाला प्रदेश है। भारत की आबादी का 16 फीसदी हिस्सा अकेले यूपी में निवास करता है। उत्तर प्रदेश के पास भारत की कुल कृषि योग्य भूमि का मात्र 11 फीसदी है, लेकिन देश में कुल खाद्यान्न उत्पादन का 20 फीसदी से अधिक शेयर उत्तर प्रदेश का है। उक्त बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहीं। शनिवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के साथ उन्होंने राजभवन में 55वीं प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी-2024 […]Read More
दिल्ली में जखीरा फ्लाईओवर के पास शनिवार को एक मालगाड़ी के 10 वैगन पटरी से उतर गए। मामले की सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। रेलवे डीपीसी केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि आज पूर्वाह्न करीब 11.52 बजे सूचना मिली कि जखीरा फ्लाईओवर के पास एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई है। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि मालगाड़ी के 10 वैगन पलट […]Read More