ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गाली-गलौज करने से रोका तो चला दी गोली, केस दर्ज

सोनीपत में गाली-गलौच करने से रोकने पर शुक्रवार की रात को एक युवक ने गोली चलाई और भाग गया। गोली की गूंज से हंगामा हो गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपित की तलाश में लगी है।

गांव पलड़ी खुर्द निवासी रोहित ने थाना बहालगढ़ में दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार रात को लगभग साढ़े 7 बजे वह अपनी दुकान के सामने खड़ा था। गांव का ही सन्नी वहां पर आया और गाली गलौज करने लगा। उसे गालियां देने से रोका, तो वह वापस चला गया। कुछ देर बाद सन्नी वापस आया और उसने पिस्तौल निकाल कर हवाई फायर कर जान से मारने की धमकी दी। गोली की गूंज से वहां दहशत फैल गई। लोग घरों से बाहर निकल आए और वारदात की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी।

थाना बहालगढ़ के जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से पलड़ी खुर्द में गोली चलने की सूचना मिली थी। वहां पुलिस टीम गई। रोहित ने गांव के ही सन्नी के खिलाफ हवाई फायर करने की शिकायत दी। केस दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *