जिले के शहर टोहाना में बाईक पर आए दो युवकों ने जूस की रेहड़ी से गल्ला उठाकर भागने की कोशिश की। रेहड़ी चालक ने एक युवक को मौके पर दबोच लिया। दूसरा युवक मौके से फरार हो गया। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर फरार युवक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पंजाबी कालोनी टोहाना निवासी अशोक ने कहा है कि वह चण्डीगढ़ रोड पर […]Read More
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की हाल की इजरायल यात्रा उस क्षेत्र में शांति और स्थिरता कायम करने के भारत के प्रयासों का एक हिस्सा थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की यात्रा के बारे में कहा कि उन्होंने उस दौरान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की तथा अपने इजरायली समकक्ष एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से विचार-विमर्श किया। वार्ता में गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाए जाने […]Read More
भारतीय जनता पार्टी ने हरिद्वार संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के रानीपुर विधानसभा में लोकसभा चुनाव का कार्यालय खोला। शुक्रवार को रानीपुर विधानसभा के शिवालिक नगर में हरिद्वार लोकसभा चुनाव संयोजक डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान एवं रानीपुर विधायक विधानसभा चुनाव संयोजक आदेश चौहान ने विधिवत पूजा कर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यालय उद्घाटन में बड़ी संख्या में विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उद्घाटन कार्यक्रम में लोकसभा चुनाव संयोजक डॉ जयपाल […]Read More
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने न्यू टिहरी प्रेस क्लब के कार्यक्रम में शिरकत करते हुए उमंग पत्रिका का विमोचन किया। बतौर मुख्य अतिथि भट्ट ने इस मौके पर कहा कि प्रेस क्लब की उमंग पत्रिका प्रकाशित करने का प्रयास सराहनीय है। पत्रकारों की लेखनी से समाज को सीखने को बहुत कुछ मिलता है। पत्रकारों को समाज के सामने हर तबके की सही तस्वीर रखने का काम करना चाहिए। न्यू टिहरी […]Read More
ड्रमण्डगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरजापुर-रीवा मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर बड़का घुमान के पास अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से बोलेरो में टक्कर मार दिया। हादसे की चपेट में एक मोटरसाइकिल भी आ गई। दुर्घटना में नौ लोग घायल हो गए। मीरजापुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ड्रमंडगंज घाटी में शुक्रवार की दोपहर साढ़े बारह बजे मध्य प्रदेश की ओर से चीनी लादकर आ रही ट्रक बड़का मोड़ घुमान पर बोलेरो को टक्कर मार दिया। टक्कर से बोलेरो […]Read More