ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जूस की रेहड़ी से गल्ला उठाकर भागे दो युवक, एक पकड़ा दूसरा फरार

जिले के शहर टोहाना में बाईक पर आए दो युवकों ने जूस की रेहड़ी से गल्ला उठाकर भागने की कोशिश की। रेहड़ी चालक ने एक युवक को मौके पर दबोच लिया। दूसरा युवक मौके से फरार हो गया। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर फरार युवक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में पंजाबी कालोनी टोहाना निवासी अशोक ने कहा है कि वह चण्डीगढ़ रोड पर भाखड़ा नहर पुल के पास जूस की रेहड़ी लगाता है। 14 मार्च की रात को वह अपने भाई बिरपाल के साथ रेहड़ी पर काम कर रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर दो युवक सवार होकर आए। इनमें से एक युवक बाईक से नीचे उतरा जबकि दूसरा युवक बाईक स्टार्ट करके खड़ा रहा। नीचे उतरे युवक ने रेहड़ी से गल्ला उठा लिया और मोटरसाइकिल पर बैठकर भागने लगा। इस पर उसने भागकर उसे पकड़ लिया और नीचे गिरा लिया। इसके बाद दोनों युवकों ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी।

इस पर आसपास के लोगों को इकट्ठा होते देख एक युवक गल्ले में रखे 1 हजार रुपये निकालकर भाग गया, जबकि दूसरे युवक को उसने पकड़ लिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम अजय निवासी मनियाना व भागे युवक का नाम विक्की बताया। इस पर रेहड़ी चालक ने इस बारे पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *