ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सर्राफा बाजार में सपाट कारोबार, सोना-चांदी की कीमत में विशेष बदलाव नहीं

घरेलू सर्राफा बाजार में शुक्रवार को फ्लैट कारोबार होता नजर आ रहा है। देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना गुरुवार के भाव पर ही बना हुआ है, जबकि 22 कैरेट सोना की कीमत में कुछ सर्राफा बाजारों में बदलाव हुआ है। भाव में कोई बदलाव नहीं होने के कारण आज दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 77 हजार रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर है।

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 66,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 60,750 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। इसी तरह मुंबई में 24 कैरेट सोना 66,110 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 60,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 67,820 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 61,250 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना आज 66,160 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 60,650 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 66,110 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 60,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंचा हुआ है।लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 66,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 60,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 66,160 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 60,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 66,260 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 60,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है।

इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 60,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 60,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *