ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में खुला भाजपा का चुनाव कार्यालय

भारतीय जनता पार्टी ने हरिद्वार संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के रानीपुर विधानसभा में लोकसभा चुनाव का कार्यालय खोला। शुक्रवार को रानीपुर विधानसभा के शिवालिक नगर में हरिद्वार लोकसभा चुनाव संयोजक डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान एवं रानीपुर विधायक विधानसभा चुनाव संयोजक आदेश चौहान ने विधिवत पूजा कर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया।

कार्यालय उद्घाटन में बड़ी संख्या में विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उद्घाटन कार्यक्रम में लोकसभा चुनाव संयोजक डॉ जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि पूर्व सीएम एवं हरिद्वार सीट से प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत को 5 लाख से ज्यादा मतों से जीत का लक्ष्य लेकर विजय बनाना है।

रानीपुर विधायक एवं विधानसभा चुनाव संयोजक आदेश चौहान ने कहा कि आज भारत का नेतृत्व एक ऐसा व्यक्तित्व कर रहा है जिसने देश का मान सम्मान विश्व में ऊंचा किया है। 10 वर्ष में ऐसे अनेकों ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, जिससे हर देशवासी का सीना फक्र से चौड़ा हुआ है। जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने सभी कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधानसभा चुनाव प्रभारी अनिल अरोड़ा, विधानसभा विस्तारक राजीव गुप्ता, जिला महामंत्री आशु चौधरी, उपाध्यक्ष लव शर्मा समेत कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *