थ्री डी में दिखेगा भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर
डाॅ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन सातवें दीपोत्सव को भव्यता प्रदान करने के लिए 3डी इंपैक्ट आधारित राम मंदिर मॉडल का निर्माण कर 01 लाख 08 हजार दीए प्रज्वलित करेगा। इसके लिए राम की पैड़ी के घाट नम्बर 10 पर प्रभु श्रीराम मन्दिर के माॅडल को दीए से उकेरा जायेगा। सांस्कृतिक पौराणिक एवं ऐतिहासिक कथानक पर आधारित इस भव्य मंदिर मॉडल में प्रभु श्रीराम को विजयी मुद्रा में अयोध्या में प्रवेश करते हुए दर्शाया जायेगा। […]Read More






