नवरात्र से पहले सीएम योगी की ‘योगी की पाती’, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, नारी शक्ति के सम्मान का आह्वान
- BREAKING NEWS CM Yogi INDIA LUCKNOW NEWS STATE TRENDING upnews UTTAR PRADESH VIRAL viral yogi aditya nath
Madhulika- March 15, 2026
- 0
- 6
- 3 minutes read
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने चैत्र नवरात्र के पावन अवसर से पहले प्रदेशवासियों के नाम ‘योगी की पाती’ शीर्षक से एक विशेष पत्र लिखा है। अपने संदेश में उन्होंने सभी को नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में भक्ति, शक्ति और नवचेतना का संचार करे।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सनातन नव संवत्सर (वि.सं. 2083) की भी प्रदेशवासियों को हृदय से बधाई दी। उन्होंने कहा कि बीते नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने संकल्प से सिद्धि तक की गौरवमयी यात्रा तय की है। उनके अनुसार वर्ष 2017 से पहले के दौर के अंधकार से निकलकर प्रदेश ने “उपद्रव से उत्सव प्रदेश” तक का सफर तय किया है और आज विकास तथा सांस्कृतिक चेतना के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
सीएम योगी ने कहा कि “उत्सव प्रदेश” के निर्माण में नारी शक्ति की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण और अतुलनीय रही है। उन्होंने बताया कि चैत्र नवरात्र केवल देवी उपासना का पर्व नहीं, बल्कि नारी शक्ति के वंदन का भी महापर्व है।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि वही समाज और प्रदेश सशक्त बनता है, जहां बेटियां समर्थ, शिक्षित और आत्मनिर्भर होती हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि समाज में नारी शक्ति का सम्मान बनाए रखें और बेटियों को अपने सपनों को साकार करने के लिए खुला आसमान दें।
उन्होंने कहा कि मातृशक्ति को सम्मान देना और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना समाज के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। नारी शक्ति के नेतृत्व ने समाज में सकारात्मक बदलाव का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया है।
अपने संदेश के अंत में मुख्यमंत्री ने सभी से यह संकल्प लेने की अपील की कि बेटियों को बेटों के समान अवसर दिए जाएं, ताकि एक सशक्त, समृद्ध और प्रगतिशील समाज का निर्माण किया जा सके।