• March 4, 2026

एलन मस्क ने प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी जीत पर दी बधाई

 एलन मस्क ने प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी जीत पर दी बधाई

एलन मस्क ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी जीत पर बधाई दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बधाई देते हुए मस्क ने भारत आने के भी संकेत दिए हैं।

मस्क ने आगे लिखा कि उनकी कंपनी टेस्ला कुछ रोमांचक करने वाली हैं। एलन मस्क का इसी साल अप्रैल में भारत आने का प्रोग्राम था। लेकिन किसी कारण से यह यात्रा अंतिम समय में रद्द कर दी गई। रिपोर्टों में कहा गया था कि टेस्ला में बढ़ते दायित्वों के कारण मस्क को अपनी भारत यात्रा रद्द करनी पड़ी।

शुक्रवार को मस्क ने पीएम मोदी को संबोधित करते हुए’एक्स’ पर लिखा, ‘दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनावों में आपकी जीत पर बधाई! भारत में मेरी कंपनियों की ओर से किए जाने वाले रोमांचक काम का बेसब्री से इंतजार है।’
हालांकि, मस्क ने कहा था कि वह “इस साल के अंत में” भारत आने के लिए उत्सुक हैं। यह दर्शाता है कि वह अभी भी भारत आने की योजना बना रहे हैं।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *