ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

झाँसी: डिप्टी CM ने ध्यान केंद्र- सेंट्रल लैब का किया उद्घाटन, अखिलेश पर लगाए गंभीर आरोप….

झाँसी: दो दिवसीय झाँसी दौरे पर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आज सुबह झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। मेडिकल कालेज पहुंचे पाठक ने यहां नव निर्मित ध्यान केंद्र और सेंट्रल लैब का उद्घाटन किया। जिसके बाद पौधरोपण किए।

ब्रजेश पाठक ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर किए गए ट्वीट पर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव केवल मीडिया में आने के लिए AC रूम में बैठकर ट्वीट करते हैं। सड़कों पर निकलकर देखिए, उत्तर प्रदेश का वातावरण बदल चुका है।

सपा के सरकार में गुंडे, माफिया, मबाली, लुच्चे-लफंगे सड़कों पर जनता को प्रताड़ित करते थे। आज वह जेल में बंद हैं। उनका कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का काम हमारी सरकार करेगी।

गोरखपुर: सीएम योगी ने जनपदवासियों को दिया हजार करोड़ के विकास कार्यों का उपहार

दलाल को छोड़ेंगे नहीं

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि “मेडिकल कॉलेज में दलाल मरीजों को प्राइवेट हॉस्पिटल में लेकर जाते हैं। ऐसी शिकायतें मिली हैं। हम इसकी गोपनीय जांच करा रहे हैं। दलाल पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करेंगे। किसी को छोड़ेंगे नहीं। मैं स्वयं  कहीं भी पहुंच सकता हूं। डॉक्टर को मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए। मरीजों को भगवान मानकर इलाज करें। ये पुण्य का काम है।”

एक भी दवा बाहर से न आए

उन्होंने आगे कहा कि “हमने अफसरों के साथ मीटिंग की है। तय किया है कि एक भी मरीज को एक गोली भी बाजार से न लेनी पड़े। सभी मरीजों को निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराएंगे। जिला अस्पताल में आंखों के बड़ी संख्या में ऑपरेशन हुए हैं। हम झांसी व बुंदेलखंड को उच्च कोटि की चिकित्सा व्यवस्था देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। चिकित्सकों की कमी को भी पूरा करेंगे।

UP Nikay Chunav: आज शाम तक जारी हो सकती है आरक्षण की अंतिम अधिसूचना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *