ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अखिलेश ने खेला दलित कार्ड! कांशीराम की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

यूपी: देश में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की रजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है | बता दें कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी अब कांशीराम के जरिए प्रदेश के दलितों को साधने में लगी है | पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज रायबरेली में कांशीराम की प्रतिमा का अनावरण करेंगे | यह पहला मौका है जब अखिलेश यादव कांशीराम की प्रतिमा का अनावरण करने जा रहे हैं | इसी बहाने समाजवादी पार्टी कांग्रेस के गढ़ में भी दलितों को साधने की कोशिश करेगी |

दरअसल, समाजवादी पार्टी में अब अंबेडकरवादियों की एक बड़ी फौज है ऐसे में कांशीराम की राजनीतिक विचारधारा और राजनीतिक स्कूल से निकले, वह बड़ी तादाद में समाजवादी पार्टी में हैं | अखिलेश यादव एक बार फिर अपने दलित एजेंडे को धार देने के लिए अब अंबेडकरवादी और लोहियावादियों को जोड़ने में जुटे हैं |

दक्षिण के द्वार पर 2024 का सेमीफाइनल- अरविंद जयतिलक

आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी पहली ही कई धाकड़ और दिग्गज बसपा के नेताओं को अपनी पार्टी में जोड़ चुकी है | जिसमें इंद्रजीत सरोज, केके गौतम, राम अचल राजभर, स्वामी प्रसाद मौर्य सरीखे नेता हैं | वहीं अखिलेश यादव ने अपने सबसे पुराने चेहरे, 9 बार के दलित विधायक अवधेश प्रसाद को न सिर्फ विधानसभा में अपने बगल की सीट दी बल्कि वह राष्ट्रीय अधिवेशन में भी उनके बिल्कुल साथ नजर आए |

अखिलेश ने किया बाबा साहब वाहिनी का गठन

अखिलेश यादव ने हाल में ही बाबा साहब वाहिनी का गठन भी किया है, जो समाजवादी पार्टी का दलित समाज का फ्रंटल ऑर्गनाइजेशन होगा | अखिलेश यादव आज कांशीराम की प्रतिमा के अनावरण के साथ ही अपने दलित एजेंडे को भी सामने पेश किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *