ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बड़ी खबर: सूरत कोर्ट के फैसले को आज चुनौती देंगे राहुल, BJP ने बताया कांग्रेस नेताओं की नौटंकी

राजनीति डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से पूर्व अध्यक्ष रहे सांसद राहुल गांधी आज मानहानि मामले में सूरत की कोर्ट से मिली सजा को आज चुनौती देंगी। राहुल सजा के खिलाफ सेशन कोर्ट में अपील दायर करने के लिए आज गुजरात जाएंगे। कहा जा रहा है कि राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी सूरत जाएंगे। भाजपा ने इसको लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।

BJP ने दिया हुड़दंग का नाम…

राहुल गाँधी की अपील को भाजपा नेता संबित पात्रा ने इसे कांग्रेस की नौटंकी करार दिया है। संबित ने कहा, “राहुल गांधी, उनके परिवार के लोग और कुछ सीएम जैसे अशोक गहलोत, भूपेश बघेल आज सूरत जा रहे हैं। ये लोग वहां अपील के नाम पर हुड़ंदग करने वाले हैं।संबित ने आगे कहा कि हम कुछ प्रश्न राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी से पूछना चाहते हैं- राहुल जी, क्या यह सत्य नहीं है कि आपने ओबीसी समाज को गाली दी और आज आप पूरे तामझाम के साथ सूरत जा रहे हैं।

अखिलेश ने खेला दलित कार्ड! कांशीराम की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

BJP का तंज…

संबित पात्रा ने तंज कसते हुए कहा कि पीवी नरसिम्हा राव पर कार्रवाई हो तो कोई उधम नहीं, लेकिन अगर बात राहुल गांधी पर आए तो क्या कानून बदल दो। संबित ने आगे कहा कि डीके शिवकुमार पर कार्रवाई हुई तो कभी भी राहुल और प्रियंका गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की, लेकिन गांधी परिवार पर बात आते ही शहंशाह और शहजादे पर कार्रवाई कैसे?

दक्षिण के द्वार पर 2024 का सेमीफाइनल- अरविंद जयतिलक

राहुल गांधी को दो साल की सजा…

बता दें कि चार साल पुराने मानहानि के एक मामले में सूरत की मजिस्ट्रेट अदालत ने 23 मार्च को अपना फैसला सुनाते हुए राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई थी। कोर्ट ने राहुल गांधी को जमानत देने के साथ ही ऊपरी अदालत में अपील करने के लिए 30 दिन का समय भी दिया था। अब 11 दिन बाद राहुल एक बार फिर सूरत पहुंच रहे हैं। राहुल मजिस्ट्रेट कोर्ट के फैसले को सेशन कोर्ट में चुनौती देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *