ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मायावती ने की मांग, OPS लागू करे सरकार …

# डबल इंजन की सरकार में जनता डबल परेशान

लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोला है | मायावती ने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार को जल्द से जल्द OPS यानि पुरानी पेंशन योजना पर कोई विचार करना चाहिए और उसके समाधान का हल निकालना चाहिए |

गौरतलब है कि देश में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले फिर सभी राज्यों में OPS का मुद्दा तेजी से उछलता जा रहा है | इसी बीच कांग्रेस शासित राज्यों में OPS लागू हो जाने की सभी राज्यों की क्षेत्रीय पार्टियां भी इसी लागू करने की मान करने लगी हैं |

Gorakhpur: सीएम योगी ने किया ग्रामीण स्टेडियम का शिलान्यास, ‘खेलेगा यूपी-बढ़ेगा यूपी’ का दिया नारा

मायावती ने अपने अधिकारिक ट्विटर से ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि देश भर में आम लोगों के साथ-साथ सरकारी कर्मचारियों का जीवन भी महंगाई से त्रस्त है। इस महंगाई के के कारण केन्द्र व यूपी सहित विभिन्न राज्यों में पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की मांग लगातार जोर पकड़ती जा रही है। जिसका समाधन होना बहुत जरूरी, यह बसपा की मांग है।

आगे उन्होंने कहा कि महंगाई के साथ-साथ गरीबी, बेरोजगारी व पिछड़ेपन आदि की जटिल समस्याओं के प्रति केन्द्र व यूपी सरकार को सही नीयत व नीति के साथ काम करना जरूरी। ऐसी जनसमस्याऐं भाषणबाजी से नहीं हल होती हैं, खासकर तब जब यूपी में डबल इंजन की सरकार में जनता डबल परेशान है, समाधान जरूरी।

खुशखबरी ! आज एक साथ दो वंदे भारत की सौगात देंगे पीएम मोदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *