ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Gorakhpur: सीएम योगी ने किया ग्रामीण स्टेडियम का शिलान्यास, ‘खेलेगा यूपी-बढ़ेगा यूपी’ का दिया नारा

# स्टेडियम निर्माण के लिए 10 करोड़ 43 लाख 75 हजार रुपये का खर्च 

गोरखपुर: प्रदेश की मुखिया सीएम योगी ने आज एक बार फिर जनपदवासियों को बड़ी सौगात दी है | मुख्यमंत्री योगी ने सहजनवां में भोलाराम मस्करा इंटर कॉलेज में बनने वाले स्टेडियम का शिलान्यास किया। बता दें कि यह स्टेडियम तीन एकड़ क्षेत्रफल में करीब 10.43 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। सीएम योगी ने “खेलेगा यूपी-बढ़ेगा यूपी” का नारा दिया।

शिलान्यास कार्यक्रम की दौरान सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार की और से ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए तहसील स्तर पर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। अब युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। सीएम ने कहा कि स्टेडियम बनने से युवाओं को नई ऊर्जा मिलेगी।

गोरखपुर के भोला राम मस्करा इंटर काॅलेज के खेल के मैदान का चयन किया गया है। इंटर काॅलेज की खाली पड़ी 2.146 हेक्टेयर यानी करीब तीन एकड़ जमीन पर ग्रामीण स्टेडियम के निर्माण के लिए महानिदेशक युवा कल्याण विभाग ने हरी झंडी दी है।

स्टेडियम के निर्माण के लिए 10 करोड़ 43 लाख 75 हजार रुपये अवमुक्त करते हुए यूपीपीसीएल को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। कार्यदायी संस्था का चयन होने का बाद निर्माण कार्य शुरू करने लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से समय भी मिल चुका है।

महाराष्‍ट्र: ​​​​​​CM एकनाथ शिंदे का अयोध्या दौरा कल, रामलला का करेंगे दर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *