ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जिम्बाब्वे के क्रिकेटर हीथ स्ट्रीक का 49 साल की आयु में निधन

टीम जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान और आलराउंडर हीथ स्ट्रीक नहीं रहे। कैंसर से जूझ रहे हीथ ने 49 साल की आयु में 22 अगस्त को अंतिम सांस ली। स्ट्रीक ने जिम्बाब्वे के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 65 टेस्ट और 189 वनडे मैच खेले हैं। स्ट्रीक को कोलन और लिवर कैंसर था। उनका इलाज दक्षिण अफ्रीका में चल रहा था।

हीथ स्ट्रीक के नाम टेस्ट क्रिकेट में कुल 216 विकेट दर्ज हैं। इस दौरान उन्होंने 16 बार एक पारी में चार विकेट जबकि सात बार एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया है। वनडे क्रिकेट में भी हीथ स्ट्रीक का गेंद के साथ शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।

हीथ स्ट्रीक ने 50 ओवर फॉर्मेट में 29.82 के औसत से 239 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उन्होंने अपने वनडे करियर में सात बार एक पारी में चार विकेट जबकि एक बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया है। बल्ले से हीथ स्ट्रीक का प्रदर्शन देखा जाए तो टेस्ट में उनके नाम 1990 रन जबकि वनडे में 2943 रन दर्ज हैं। स्ट्रीक ने टेस्ट में जहां एक शतक और 11 अर्धशतक लगाए, वहीं वनडे में उनके नाम 13 अर्धशतकीय पारी दर्ज हैं।

वर्ष 2000 में जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने हीथ स्ट्रीक को टेस्ट और वनडे दोनों टीमों का कप्तान नियुक्त किया था। स्ट्रीक की कप्तानी में जिम्बाब्वे ने 21 टेस्ट मैचों में से चार में जीत हासिल की। बाकी 11 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। छह मैच ड्रॉ रहे। वनडे में स्ट्रीक ने 68 मैचों में टीम की कप्तानी की और इसमें से 47 में हार मिली। बाकी18 मैच टीम ने अपने नाम किए। स्ट्रीक को कई पूर्व और वर्तमान खिलाड़ियों ने एक्स (पूर्व ट्वीट) के जरिए याद किया है। इनमें भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *