ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भारत के डिजिटल भुगतान की ब्रिक्स बिजनेस फोरम में धमक

दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में शुरू पंद्रहवें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के बिजनेस फोरम में भारत के डिजिटल भुगतान की धमक रही। इसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने भारतीय समयानुसार आज सुबह करीब चार बजे अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल में सम्मेलन की गतिविधियां सचित्र साझा की हैं।

उन्होने बताया है-ब्रिक्स बिजनेस फोरम ने मुझे भारत के विकास पथ और ‘व्यवसाय करने में आसानी’ और सार्वजनिक सेवा वितरण को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कदमों पर चर्चा करने का अवसर दिया। साथ ही फोरम में डिजिटल भुगतान, बुनियादी ढांचे के निर्माण, स्टार्टअप की दुनिया और अन्य क्षेत्रों में भारत की प्रगति को सराहा गया।

इससे पहले ब्रिक्स बिजनेस फोरम लीडर्स डायलॉग में भी प्रधानमंत्री मोदी ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा भारत जल्द ही पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था होगा। आने वाले वर्षों में दुनिया के लिए भारत विकास का इंजन होगा। भारत में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इको सिस्टम है और देश में 100 से अधिक यूनिकार्न हैं।

पंद्रहवें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में मंगलवार को हिस्सा लेने पहुंचे भारतीय प्रधानमंत्री मोदी की दक्षिण अफ्रीका के उप राष्ट्रपति पाल शिपोकोसा माशातिले ने की। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के कलाकारों ने प्रधानमंत्री के सम्मान में पारंपरिक नृत्य किया। प्रिटोरिया हिंदू सेवा समाज और बीएपीएस स्वामीनारायण संगठन के कार्यकर्ता और भारतीय समुदाय के लोग भी प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए हवाई अड्डे पर मौजूद थे। सभी ने वंदे मातरम के नारे लगाकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *